बुलंदशहर में डीएवी फ्लाइओवर पर सड़क की ओर लटक रही है टीनशेड:फ्लाईओवर पर लटकते टीनशेड से बाइक सवार हादसे का शिकार,मरम्मत नहीं...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 26, 2025

बुलंदशहर के व्यस्त डीएवी फ्लाइओवर पर लगी टीन की चादर उखड़ गई है। सोमवार रात एक बाइक सवार युवक इस उखड़ी हुई चादर के कारण हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि उसे मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित घर लौट गया। बीडीए ने फ्लाइओवर के नीचे एक वाटिका का निर्माण कराया था। फ्लाइओवर के जॉइंट्स से वाटिका में पानी आने से रोकने के लिए यह टीन की चादर लगाई गई थी। पिछले दिनों किसी अज्ञात वाहन ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे चादर का एक टुकड़ा सड़क की ओर लटक गया है। क्षेत्र निवासी रजत ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक बाइक सवार युवक को सड़क पर लटकी चादर दिखाई नहीं दी। खुद को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक फिसल गई। रजत के अनुसार, बाइक की गति कम होने और पीछे से कोई अन्य वाहन न आने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। शहर में पिछले कई दिनों से कोहरे और प्रदूषण का असर बढ़ रहा है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। यह फ्लाइओवर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, स्याना, शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर, अलीगढ़, बरेली, बदायूं सहित अन्य जिलों को जोड़ता है, ऐसे में सड़क पर लटकी यह चादर राहगीरों और वाहनों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। जिससे प्रतिदिन तीन लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। कुछ राहगीरों ने इस लटकी हुई चादर को हटाने का प्रयास किया, लेकिन पेच लगे होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। यह स्थिति लगातार सड़क सुरक्षा के लिए चुनौती बनी हुई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026