औरंगाबाद में सफाईकर्मी हड़ताल पर:नगर की सफाई व्यवस्था ठप,दो माह से रुका वेतन,जगह-जगह कूड़े के लगे ढेर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 22, 2025

औरंगाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में सफाईकर्मी पिछले दो महीने से मानदेय न मिलने के कारण गुरुवार सुबह से हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने और सफाई का काम बंद कर दिया है।सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनका मानदेय जल्द जारी नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। पिछले दो दिनों से वे पंप नंबर दो पर एकत्र होते हैं और बिना काम किए ही दोपहर बाद अपने घरों को लौट जाते हैं। इससे नगर के कई मोहल्लों में गंदगी का अंबार लग गया है। नगर में 100 से अधिक संविदाकर्मी ठेके पर कार्यरत हैं। उन्हें पिछले लगभग दो माह से ठेकेदार द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। हालांकि, नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि उन्होंने ठेकेदार की फर्म के खाते में भुगतान कर दिया है। भुगतान न मिलने से क्षुब्ध होकर ये संविदाकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। संविदाकर्मी अमरजीत, नरेश, संदीप, आकाश, नरेंद्र, गजेंद्र, विकास, कुलदीप, सतेंद्र, हुकम, मुख्तयार, नितिन, धर्मवीर, सहदेव और अमन ने आरोप लगाया है कि चेयरमैन की मिलीभगत से पिछले कई वर्षों से एक ही फर्म को ठेका दिया जा रहा है। उनका कहना है कि यह फर्म संविदाकर्मियों का शोषण कर रही है और अधिशासी अधिकारी (ईओ) से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में नगर पंचायत औरंगाबाद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सेवाराम राजभर ने बताया कि संविदाकर्मियों के वेतन में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के कारण ठेकेदार की लापरवाही से उनका मानदेय विलंबित हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि शुक्रवार को ठेकेदार की फर्म में पैसा डाल दिया गया है और शनिवार को संविदाकर्मियों के खातों में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026