स्याना में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा:डंपर से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत,रिश्तेदारी से लौट रहे थे दोनों...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 22, 2025

स्याना के बीबी नगर में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे हुई। मृतकों की पहचान सतीश (32) पुत्र श्यामलाल और केशव (25) पुत्र राकेश के रूप में हुई है। दोनों हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित बक्सर गांव के निवासी थे। वे अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। उनकी पल्सर बाइक बीबी नगर के गांव हिंगवाड़ा के पास मिट्टी डालने वाले एक डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीबी नगर ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बाइक के दस्तावेजों और नंबर के आधार पर मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026