बुलंदशहर में बंद मकान में आतिशबाजी से लगी आग:जनहानि नहीं,दमकल ने दो घंटे में आग पर पाया काबू...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 21, 2025
बुलंदशहर में दीपावली की रात अंसारी रोड चौराहा के पास एक बंद मकान में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। पड़ोसियों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना तब हुई जब त्योहार के अवसर पर आसपास के लोग आतिशबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि एक जलता हुआ पटाखा उड़कर पास के इस बंद मकान में जा गिरा। इससे मकान के अंदर रखे कागज और लकड़ी के सामान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने मकान से धुआं उठता देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, अंदर रखा कुछ फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग में कोई जनहानि नहीं हुई है क्योंकि मकान काफी समय से बंद था। चर्चा है कि यह मकान राजकीय पशु चिकित्सालय एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र बुलंदशहर का गोदाम था।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026