गुलावठी में भंवरा सरकारी स्कूल के पीछे गंदगी:सिंचाई विभाग का नाला बना ‘मिनी काली नदी,छात्रों में बीमारी का खतरा; भाकियू ने दी चेतावनी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 11, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी ब्लॉक के गांव भंवरा के प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग के पीछे नाले का पानी बेहद गंदा और रूका होने के कारण स्टूडेंट्स में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, नाले में गंदा पानी रूका होने के कारण इस एरिए में पीने के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।इस नाले का यह हाल तब है, जब देश-प्रदेश की सरकार स्वच्छता मिशन पर लाखों-करोड़ों खर्च कर रही है। इस बाबत गांव प्रधान ने भी प्रशासन व सिंचाई विभाग से एक्शन लेने की मांग की है। यदि इस गंदे नाले से किसी छात्र या ग्रामीण के स्वास्थ्य को नुकसान होता है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। गांव के अनवर, अकरम, मोहम्मद अख्तर आदि का कहना है कि सरकारी मशीनरी समस्याओं पर गंभीरता से काम नहीं कर रही।
भाकियू ने की समस्या के समाधान की मांग...
भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से इस गंदे नाले की समस्या से स्टूडेंट्स और ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग की है। अगर जल्द ही इस पर एक्शन नहीं लिया तो भाकियू समस्या के समाधान के लिए धरना देगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026