बुलंदशहर में आरएसएस का पथ संचालन:शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 06, 2025
बुलंदशहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिले भर में पथ संचलन निकाला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने घोष की ध्वनि पर कदम से कदम मिलाकर एकता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। रेस कोर्स कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर भी पथ संचलन आयोजित किए गए। इस दौरान कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पथ संचलन के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग प्रचारक विकास ने स्वयंसेवकों को डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के जीवन और कार्यों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख सुनील शर्मा ने बताया कि आरएसएस देश का एकमात्र संगठन है जिसने 100 वर्ष पूरे किए हैं। इस अवसर पर प्रवेंद्र, सुमन प्रकाश, आशुतोष और विकास सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026