बुलंदशहर के जहांगीराबाद में चलती कार में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू,शॉर्ट सर्किट से कार जलकर खाक...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2025
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर और भोपुर गांवों के बीच देर रात एक चलती कार में आग लग गई। कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद निवासी वसीम अपने रिश्तेदार आस मोहम्मद (निवासी सहारनपुर) के साथ कार से जहांगीराबाद आ रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी धू-धूकर जलती कार को देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस को सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026