कांग्रेस कार्यालय पर गांधी जयंती मनाई गई:लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन,कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2025
बुलंदशहर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। उन्होंने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिया उर्रहमान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश के विकास और मानवता के लिए दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। जिया उर्रहमान ने कहा कि देश की सभी पार्टियां गांधीवादी विचारधारा का समर्थन करती हैं, लेकिन सत्ता में बैठे कुछ लोग नाथूराम गोडसे की विचारधारा का पक्ष लेते हैं। उन्होंने जोर दिया कि पूरा देश गांधीवादी विचारधारा के साथ है और सभी मिलकर नाथूराम गोडसे की विचारधारा, नफरत और आतंक को पराजित कर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पहले जीएसटी बढ़ाती है और फिर उसे घटाती है। जिलाध्यक्ष ने जीएसटी के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर भी चिंता जताई। जिया उर्रहमान ने जनपद के सांसदों और विधायकों से सवाल किया कि जो लोग घर-घर जाकर जीएसटी के फायदे बता रहे हैं, उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जीएसटी किसने बढ़ाई थी और अब किसने घटाई है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026