शिकारपुर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का आयोजन:कई लोगों ने की भागीदारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई स्थानों पर श्रमदान...TV News कल तक
Reporter kadeem Rajput TV News कल तक
September 27, 2025

शिकारपुर नगर में 'स्वच्छता ही सेवा 2025' कार्यक्रम के तहत 26 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता श्रमदान किया गया। यह अभियान शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर, श्री रामलीला मैदान, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में साफ-सफाई की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी नगर वासियों से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले इस स्वच्छता कार्यक्रम में अपना सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शिकारपुर की अध्यक्ष राजबाला सैनी, अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह, सभासद आस मोहम्मद, विनय कुमार, राजेंद्र लोधी, योगेंद्र माहौर, सभासद पति टीकम सूर्यवंशी, सतेंद्र उर्फ भोला, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर वीरेंद्र गर्ग, विनोद शर्मा, पंकज शर्मा, स्वच्छ सारथी क्लब की छात्राएं, कार्यालय कर्मचारी और सफाई मित्र उपस्थित रहे।0
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026