जहांगीराबाद में करोड़ों की जमीन का विवाद:एसडीएम के सामने पेश करने होंगे दस्तावेज,तीन पक्षों ने किया दावा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 24, 2025
जहांगीराबाद के मोहल्ला अंबेडकर नगर में स्थित करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। इस जमीन पर नगरपालिका समेत तीन पक्षों ने दावा किया है। तहसीलदार संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक पक्ष के अभिषेक कुमार एडवोकेट ने इसे अपनी पुश्तैनी जमीन बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से उनका कब्जा है और कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरे पक्ष की ओर से मोनू ने तहसीलदार को जमीन की खतौनी और अन्य दस्तावेज दिखाए। मंगलवार की शाम अनूपशहर की एसडीएम प्रियंका गोयल के निर्देश पर तहसीलदार ने लेखपाल से विवादित जमीन की पैमाइश कराई। नगरपालिका के ईओ मणिजी सैनी ने भी कुछ हिस्से पर दावा प्रस्तुत किया। सभी पक्षों को अपने दस्तावेज एसडीएम के समक्ष पेश करने को कहा गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026