जनकपुर में राम-सीता विवाह का मंचन:दर्शकों ने लगाए जयकारे,पारंपरिक गीतों और मंत्रोच्चार के बीच सजा विवाह मंडप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 23, 2025
स्याना आदर्श श्री रामलीला कमेटी ने वेरा रोड पर रामलीला का आयोजन किया। इस दौरान राम-सीता विवाह का भव्य दृश्य प्रस्तुत किया गया। जनकपुर में राजा जनक ने राम की बारात का स्वागत किया। विशेष रूप से सजाए गए मंडप में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में संपन्न कराईं। जनकपुर की सखियों ने पारंपरिक विवाह गीत गाए। "हरे बांस मंडप छाए, सीता जी को राम बिहाने आए" जैसे मधुर गीतों से वातावरण सजीव हो उठा। श्रद्धालुओं ने नवदंपति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विवाह के दौरान उपस्थित दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। रामलीला में आगे का प्रसंग भी दिखाया गया। राजा दशरथ अपने पुत्रों और पुत्रवधुओं के साथ अयोध्या लौटे। दशरथ ने राम के राजतिलक की घोषणा की। सभी रानियों ने पुत्रवधुओं का स्वागत किया। इसी बीच मंथरा ने कैकयी को दो वरदान मांगने के लिए प्रेरित किया। पिता के वचन का सम्मान करते हुए राम, सीता और लक्ष्मण वन की ओर प्रस्थान कर गए। कैकयी ने राजा दशरथ से भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगा। वनवासी वेश में राम को देख उपस्थित दर्शक भावविभोर हो गए।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026