जहांगीराबाद में राम बारात का आयोजन:महाकाली का जुलूस भी शामिल,चामुंडा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 22, 2025
जहांगीराबाद में श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी ने राम बारात का आयोजन किया। चामुंडा मंदिर से राम बारात और श्री महाकाली जी के जुलूस का शुभारंभ हुआ। गाजियाबाद नगर निगम के एई कुलदीप तोमर और पूर्व प्रधान लिपिक सूर्य प्रकाश बंसल ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दोनों अतिथियों ने महाकाली जी की आरती की। पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में फूलमालाओं से अतिथियों का स्वागत किया गया। राम बारात में विभिन्न झांकियां और बैंड बाजे शामिल थे। जय गर्ग ने महाकाली का स्वरूप धारण किया। महाकाली के जुलूस में युवाओं की भारी संख्या में भागीदारी रही। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नवीन बंसल, मनोज गुप्ता, मुकेश भारद्वाज, मुकेश लोधी, के पी लोधी, नीतीश अग्रवाल, नरेश पहलवान, संदीप शर्मा, केपी सैनी, रौनक बंसल, रितीन अग्रवाल, कल्लन गुप्ता, विनय शर्मा और रामगोपाल बंसल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026