अनूपशहर में किसान की संदिग्ध मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,आम के बाग में पेड़ से लटका मिला शव...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 15, 2025
अनूपशहर के गांव सिरौरा में 34 वर्षीय किसान नसीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव आम के बाग में पेड़ से लोहे के तार से लटका हुआ मिला। नसीम शाम 6 बजे से लापता थे और रात 8 बजे तक घर नहीं लौटे। मृतक के पिता, जो बाग की रखवाली करने के लिए गये थे, ने अपने बेटे का शव पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत शव को उतारा और अन्य लोगों को सूचित किया। ग्रामीण और परिजन नसीम को सरकारी अस्पताल अनूपशहर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मेड़बंदी को लेकर गांव में कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पिता का दावा है कि उन्होंने घटनास्थल से दो लोगों को भागते हुए देखा। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फील्ड यूनिट को सूचना दे दी गई है। नसीम तीन भाइयों में से मझले थे। उनकी शादी 2012 में हुई थी। उनके चार लड़के और दो लड़कियां हैं। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026