मिशन शक्ति अभियान में स्कूली छात्राओं को किया जागरूक:एंटी रोमियो टीम ने दी हेल्पलाइन नंबर और आत्मरक्षा की जानकारी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 12, 2025

स्कूलों और गांवों में जाकर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम ने महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि वे किसी भी परेशानी में इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।
Related Articles
भाजपा सांसद भोला सिंह के स्वागत में कार्यक्रम:बुलंदशहर में महिला कलाकार के डांस का वीडियो वायरल, बना चर्चा का विषय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 25, 2026
बुलंदशहर : राष्ट्रीय मंत्री पद पर नियुक्त होने के बाद बुलंदशहर पहुंचे सांसद भोला सिंह...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 25, 2026
बुलंदशहर : NREC कॉलेज के कर्मचारी के साथ दबंगों ने लात घूंसों से जमकर की मारपीट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 25, 2026