भाजपा सांसद भोला सिंह के स्वागत में कार्यक्रम:बुलंदशहर में महिला कलाकार के डांस का वीडियो वायरल, बना चर्चा का विषय...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 25, 2026
भाजपा सांसद भोला सिंह के स्वागत में कार्यक्रम:बुलंदशहर में महिला कलाकार के डांस का वीडियो वायरल, बना चर्चा का विषय
बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह के स्वागत कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के अहमदगढ़ इलाके का बताया जा रहा है। डॉ. भोला सिंह को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद वह पहली बार बुलंदशहर पहुंचे थे। उनके समर्थकों ने अहमदगढ़ में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें भीड़ के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी प्रबंध किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक महिला कलाकार ने गीतों पर डांस किया। स्वागत समारोह में मौजूद लोग और पार्टी कार्यकर्ता महिला कलाकार के डांस का आनंद लेते और तालियां बजाते देखे गए। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने इस प्रस्तुति का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से साझा किया जा रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026