भंडोली में भूसे के ढेर में लगी आग:दमकल ने पाया आग पर काबू,पशुपालक को हजारों रुपए का नुकासन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 12, 2025
अगोता थाना क्षेत्र के गांव भंडोली में गुरुवार रात एक अनहोनी घटना सामने आई। पशुपालक प्रीतम के भूसे के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से हजारों रुपए का भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग की लपटें देखते ही तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के पास ही गन्ना का खेत होने के कारण बड़े नुकसान का खतरा था। पीड़ित प्रीतम ने बताया कि वह गाय-भैंस पालकर अपना जीवन यापन करता है। लेकिन दमकल विभाग की समय-सीमा कार्रवाई से इससे बचा जा सका। जानवरों के चारे के लिए उसने भूसे का ढेर लगा रखा था। इस घटना से उसे काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026