खुर्जा में एक महीने में चौथा मकान गिरा:लाखों का सामान दबा,अरनिया के भुल्लनगढ़ी गांव में बारिश से ढहा घर...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 10, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में लगातार बारिश से एक और मकान गिर गया है। अरनिया ब्लॉक के भुल्लनगढ़ी गांव में हुई इस घटना में मकान में रखा लाखों का सामान मलबे में दब गया। यह एक महीने में अरनिया थाना क्षेत्र में मकान गिरने की चौथी घटना है। घटना के समय मकान मालिक ताल मोहम्मद का परिवार घर से बाहर था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मकान में रखे फ्रिज, टीवी, कूलर, पंखा, अलमारी और बेड के अलावा रसोई के बर्तन व राशन सामग्री मलबे में दब गई है। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में कई मकानों की नींव कमजोर हो रही है। इससे पहले ग्वारोली और हिसारा में भी मकान गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। एसडीएम खुर्जा ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026