बुलंदशहर में रजिस्टर्ड डाक सेवा बंद:डाक सेवाओं में बड़ा बदलाव,स्पीड पोस्ट के लिए देने होंगे दोगुने से ज्यादा रुपए...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 03, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में डाक विभाग ने रजिस्टर्ड डाक सेवा को बंद कर दिया है। इस फैसले से आम लोगों को अब स्पीड पोस्ट का इस्तेमाल करना होगा। यह बदलाव उपभोक्ताओं के लिए महंगा साबित होगा। रजिस्टर्ड डाक में 20 ग्राम तक के लिफाफे के लिए 22 रुपये लगते थे। अब स्पीड पोस्ट में 20 से 50 ग्राम तक के लिफाफे के लिए 41 रुपये से अधिक देने होंगे। यह दर 200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए है। इससे अधिक दूरी के लिए शुल्क और बढ़ जाएगा। डाकघरों का स्वरूप अब बदल रहा है। पहले जहां डाकिया खाकी वर्दी में पत्र-डाक लेकर आता था, वह दृश्य अब दुर्लभ हो गया है। स्थानीय निवासी सौरभ अग्रवाल, रवि सैनी और सुनील गर्ग का कहना है कि डाकघरों में पार्सल सेवाएं धीरे-धीरे बंद की जा रही हैं। पिछले दस वर्षों में डाकघरों की कई पारंपरिक सेवाएं समाप्त हो गई हैं। उनका मानना है कि अगर स्पीड पोस्ट सेवा भी बंद हुई तो डाकघर केवल बैंक जैसे रह जाएंगे। पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय पत्र, डाक टिकट, मनीऑर्डर और तार भेजने जैसी सेवाएं अब इतिहास बन चुकी हैं। राष्ट्रीय बचत पत्र जैसी योजनाएं भी बंद होने से डाकघरों में आम लोगों की भीड़ काफी कम हो गई है।
Related Articles
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे,जटिया अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाकर बांटे फल,भाजपा का सेवा कार्यक्रम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 09, 2026
सुरजावली गांव में भागवत सप्ताह ज्ञान का दूसरा दिन:व्यास महाराज ने भागवत की उत्पत्ति और आत्महत्या पर प्रकाश डाला...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 09, 2026
सिकंदराबाद के रेडीमेड शोरूम में लगी आग:मचा हड़कंप,आग लगने से अफरा-तफरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 09, 2026