अनूपशहर में गणेश विसर्जन कुंड स्थल का कायाकल्प:शुरू हुआ विसर्जन,लाइटिंग और टैल ईट लगाकर सुंदर बनाया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2025
अनूपशहर नगरपालिका गणेश विसर्जन कुंड स्थल का कायाकल्प संबंधी कार्य करा रही है, जो कि आज रात तक पूरा हो जाए। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल के नेतृत्व में 4 लाख रुपये की लागत से यह कार्य किया जा रहा है। एसटीपी प्लांट के पास स्थित विसर्जन कुंड में कई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। कुंड के चारों ओर 400 फुट के क्षेत्र में रंग-बिरंगी टैल ईट लगाई गई हैं। कुंड की सफाई के बाद स्वच्छ जल भरा गया है। सुरक्षा के लिए 18 फुट चौड़ा लोहे का मजबूत गेट लगाया जा रहा है। रात्रि में रोशनी के लिए 10 हैलोजन लाइट्स की व्यवस्था की गई है। सभी कार्य आज रात तक पूरे हो जाएंगे। वही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी शुरू हो गया है। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि स्थानीय पंडाल संचालकों की मांग पर यह कार्य कराया गया है।इस विसर्जन कुंड का उपयोग अनूपशहर के दो दर्जन पंडालों की मूर्तियों के साथ-साथ अलीगढ़, हाथरस और कासगंज जिलों के श्रद्धालु भी करते हैं। पंडाल संचालक पालिका द्वारा किए गए इन सुधार कार्यों की सराहना कर रहे हैं।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026