राधा अष्टमी पर खुर्जा में भजन संध्या:मथुरा-बरसाने से आए कलाकारों ने राधा रानी के भजनों से बांधा समां...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2025
खुर्जा में राधा अष्टमी के अवसर पर किशन घाट स्ट्रीट के पास विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका चेयरपर्सन अंजना सिंघल और उनके पति भगवान दास सिंघल ने पूजन के साथ किया।
शारदा इलेक्ट्रिकल्स के विजय गुप्ता द्वारा आयोजित इस भजन संध्या में मथुरा के बरसाने से विशेष कलाकार पधारे। भजन गायक माधव कृष्ण गोस्वामी, मंजीत, निखिल शर्मा और सुमित गोयल ने राधा रानी के भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में शहर भर से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सोम गौतम, कैलाश शर्मा, विमल प्रताप सिंह और मुकेश कुमार सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
Related Articles
मथुरा में हेमा मालिनी हूटर वाले ऑटो में घूमीं:खुद कटवाया 1 हजार का चालान,शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026
बुलंदशहर में युवक को गधे पर बैठाकर निकाली रैली:सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,महंगाई के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026

बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़:प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई,12 घूसें और 18 लातें मारी,पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026