सहकार भारती अनूपशहर तहसील में नई कार्यकारिणी:तीन उपाध्यक्ष भी चुने,राजपाल सिंह अध्यक्ष और राजीव कुमार बने महामंत्री...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 26, 2025
बुलंदशहर के अनूपशहर तहसील में सहकार भारती की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सोमवार को आयोजित बैठक में राजपाल सिंह को तहसील अध्यक्ष और राजीव कुमार को महामंत्री नियुक्त किया गया। नरेंद्र सिंह लोधी, देवेश शर्मा और लखपत सिंह पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। नरेंद्र कुमार को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर और जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सहकार भारती किसानों के हित में काम करता रहा है। अनूपशहर तहसील में सहकार भारती की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। संगठन सरकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का काम करेगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने और किसान हितों पर चर्चा हुई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश लोधी, योगेश कुमार, देवेश शर्मा, सुशील कुमार, धर्मवीर सिंह, नीरज कुमार, लोकेश कुमार और अजीत सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई दिशा मिली है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026