बुलंदशहर में जिला अध्यक्ष की अगुवाई में रणनीति बैठक:पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा,बूथ स्तर की मजबूती पर चर्चा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 19, 2025
बुलंदशहर। भाजपा जिला कार्यालय गंगानगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए विशेष योजना बनाई गई। बुलंदशहर जनपद की सभी विधानसभाओं में पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा, अभय गर्ग, कुलदीप चौधरी, शंभू सिंह राघव, ठाकुर ललित सिंह, पवन कुमार, सुभाष सिसोदिया, रिंकू राणा, राजीव राघव, खजान सिंह और सुरेश चंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026