बुलंदशहर में विधवा महिला की जमीन पर होमगार्ड का कब्जा:बोली- वर्दी की धौंस दिखाकर जान से मारने की दी धमकी,पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 12, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने देवर पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता विद्या देवी ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनका देवर सतीश होमगार्ड में कार्यरत है। कुछ महीने पहले गांव के पंचों की मौजूदगी में संपत्ति का बंटवारा हुआ था। विद्या देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 25 वर्ष पहले हो चुकी है। इस बंटवारे में उन्हें 90 वर्ग गज जमीन मिलनी तय हुई थी। लेकिन उनकी 50 वर्ग गज जमीन अभी भी उनके देवर सतीश के कब्जे में है। पीड़िता का आरोप है कि सतीश न केवल जमीन खाली करने से मना कर रहा है। विद्या देवी के 6 बच्चे हैं, जिनमें से एक अपाहिज है। आर्थिक तंगी से जूझ रही विद्या देवी ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। बल्कि होमगार्ड की वर्दी का रौब दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026