किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन: स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल का विरोध,नहर कटने से फसल बर्बादी बिल पर मुआवजे की मांग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 12, 2025
बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के तत्वाधान में किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुनील लोधी के नेतृत्व में किसान कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि लखावटी गंग नहर, जो किसानों की सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण है, लखावटी से खनोरा तक बरसात के कारण कट जाती है। इससे हजारों बीघा फसल बर्बाद हो जाती है। किसानों ने आरोप लगाया कि आज तक इसका कोई मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने तत्काल मुआवजे की मांग की है। किसानों में चल रही यूरिया की कमी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि 4 घंटे लाइन में लगने के बाद भी यूरिया मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का भी विरोध किया। उनका आरोप है कि पहले जहां 800 रुपए हर महीने बिल आता था, वहीं अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद 2000 से 2500 रुपए तक बिल आ रहा है। इस कार्यक्रम में रोहतास तेवतिया, प्रशांत कुमार, वीरेंद्र लोधी, देवेंद्र सिंह, राधेश्याम सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने स्पष्ट रूप से स्मार्ट मीटर का विरोध किया।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026