बुलंदशहर में गौवंश ले जा रहे ट्रकों को रोका:पुलिस ने संभाली स्थिति,हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 11, 2025
बुलंदशहर के कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ा में तनाव फैल गया। हिंदूवादी संगठनों की भीड़ ने गौवंश ले जा रहे दो ट्रकों को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। गौवंश डिबाई थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेर से औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव लखावटी स्थित एक गौशाला ले जाए जा रहे थे। हंगामे की सूचना मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ट्रक ड्राइवर के पास डिबाई के एक जनप्रतिनिधि का एक पत्र भी था। पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की कि गौवंशों को गौशाला भेजा जा रहा है। इस पत्र में गौवंशों को गौशाला पहुंचाने की बात कही गई थी। लेकिन असामाजिक तत्वों ने इसे नजरअंदाज कर हंगामा जारी रखा। ड्राइवर ने यह पत्र भीड़ को दिखाया।
नारेबाजी कर सड़क जाम करने की कोशिश..
भीड़ ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए और सड़क जाम करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख सीओ अनूपशहर रामकरन सिंह और कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सख्ती बरती और वीडियोग्राफी शुरू की। वीडियोग्राफी होते ही भीड़ छटने लगी। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह भी जहांगीराबाद कोतवाली पहुंचे और मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने खुद ट्रकों के साथ जाकर गौवंशों को जहांगीरबाद क्षेत्र के गांव डूंगरा स्थित गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया। स्थिति संभालने के लिए एसपी देहात भी थाने पर मौजूद रहे। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर हंगामा करने वालों की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026