घर के सामने टॉयलेट करने से टोका:चार लोग घायल,आरोपी ने साथियों के साथ घर में घुसकर परिवार पर किया हमला...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 11, 2025
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के तैनहिया भादवा गांव में एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पीड़ित कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक उनके घर के बाहर लघुशंका कर रहा था। जब उन्होंने युवक को टोका तो वह भड़क गया। आरोपी युवक अपने कुछ साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुस गया और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हमले में राजबहादुर, सोनू, गीता और अनुराग को गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खुर्जा के सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026