अनूपशहर में सड़क हादसा:दोस्त के घर से लौटते समय हुई दुर्घटना,बाइक सवार युवक की मौत...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 11, 2025
अनूपशहर में डरौरा पुलिया के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय शिवा पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव चरोरा थाना अहार अपने दोस्त के यहां से गांव लौट रहा था। यह दुर्घटना आज सुबह लगभग 4:00 बजे के आसपास हुई। इसी दौरान डरौरा पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दरोगा मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल शिवा को सरकारी अस्पताल अनूपशहर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सोनू शर्मा ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026