बुलंदशहर में पांच शातिर चोर गिरफ्तार:कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुनील और नोएडा का गैंगस्टर कुणाल समेत तीन पर अन्य धराए...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 11, 2025
बुलंदशहर में देहात पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें बुलंदशहर नगर कोतवाली का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुनील और नोएडा का गैंगस्टर कुणाल शामिल हैं। कुणाल नोएडा थाना-20 में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। अन्य तीन आरोपियों की पहचान राजू, अरुण और सलमान के रूप में हुई है। सभी को एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से जिले और आसपास के इलाकों में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे। पुलिस ने आरोपियों से एक कार, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की गई बैटरी बरामद की है। पुलिस को इन आरोपियों के बारे में एक मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस सूचना पर थाना देहात कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बुलंदशहर एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना देहात कोतवाली पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की बैटरी बरामद हुई है। सभी पांचों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026