महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी:कहा- अपने परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं पुलिसकर्मी,कोतवाल को बांधा रक्षासूत्र...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 09, 2025
स्याना में शुक्रवार को कोतवाली परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनसे सुरक्षा का वचन लिया। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष और उन्नति महिला सेवा संस्थान की अध्यक्ष ने कार्यक्रम में बताया कि पुलिस विभाग ऐसा है जिसे त्योहारों पर भी छुट्टियां नहीं मिलतीं। उन्नति महिला सेवा संस्थान की अध्यक्ष रीता आर्य ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इसी कारण उन्होंने इस पावन पर्व को पुलिस विभाग के साथ मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन को सबसे खास इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें भाई-बहन के रिश्तों की मिठास झलकती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर वर्ष रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025