बुलंदशहर में युवक की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने कपड़ों से की पहचान,शेखूपुर रौरा के दुष्यंत का शव चांदौक गांव के खेतों में मिला...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2025
जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदौक में एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में खेतों में पड़ा मिला है। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान शेखूपुर रौरा निवासी 21 वर्षीय दुष्यंत चौधरी के रूप में हुई है। दुष्यंत के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने ताऊ बलराज सिंह के साथ रह रहा था। जानकारी के अनुसार, दुष्यंत को नशा करने की आदत थी जिससे उसकी संगत भी बिगड़ गई थी। गुरुवार की सुबह वह घर से निकला था। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दुष्यंत के पिता के माता-पिता की भी काफी वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या की गई थी। उसके शव की वीडियो वायरल होने के बाद गांव के कुछ लोगों ने उसके कपड़ों और हाथ के कड़े से पहचान की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के खुलासे के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026