बुलंदशहर में दबंगों ने महिला को लात-घूसे और डंडों से पीटा:बच्चों के बीच विवाद में महिला पर हमला,सीसीटीवी में कैद हुई घटना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 07, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव रिढ़ावली में बच्चों के बीच खेलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में कुछ दबंगों ने एक महिला को सरेआम बेरहमी से पीट दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि महिला को लात-घूसों और डंडों से मारा जा रहा है। पीड़िता रेनू की शिकायत पर पुलिस ने रिढावली के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। सभी आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहते हैं। इसी दौरान उसे अपने बच्चे के रोने की खबर मिली। पीड़िता रेनू ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि वह घास काटने गई थी। जब वह वापस पहुंची तो देखा कि पड़ोस में रहने वाले बच्चों की दादी उसके बच्चे को चप्पल मार रही थी। रेनू की उस महिला से बहस हुई, जिसके बाद वह महिला वहां से चली गई। लेकिन कुछ ही देर बाद उस महिला के घर से 6-7 लोग डंडे, तमंचे और तसला लेकर आए। उन्होंने रेनू पर हमला कर दिया। फिर उसके पेट में लात मारी और सिर पर डंडा मारा। पहले उसका दुपट्टा उतारकर फेंक दिया। रेनू के अनुसार उसके पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इस प्रकार की घटनाएं समाज में बढ़ती हिंसा और कानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को दर्शाती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025