बुलंदशहर में जेसीबी ने बाइक सवार को टक्कर मारी:जिला अस्पताल रेफर, युवक की हालत गंभीर, चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 07, 2025
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना ततारपुर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी सुमित अपनी बाइक पर जश्नावली गांव से बुलंदशहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रही जेसीबी ने उसकी बाइक से टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस भीषण टक्कर में सुमित बुरी तरह घायल हो गया। चिकित्सकों के अनुसार, सुमित की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तुरंत बुलंदशहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जेसीबी चालक की लापरवाही और अत्यधिक गति इस हादसे का मुख्य कारण हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026