बुलंदशहर में मिला महिला का सड़ा-गला शव:कूड़े में फंसने से फैली दुर्गंध,मसूरी की ओर से बहकर आया शव,नहीं हुई शिनाख्त... TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 06, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। रिढावली रोड पर स्थित रजवाहे में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला का शव बुरी तरह से गली हुई स्थिति में था। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से से पहचान करना संभव नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार, यह शव मसूरी की ओर से आ रहे रजवाहे में बहता हुआ रिढ़ावली रजवाहे के मोड़ पर कूड़ा-कचरे में फंस गया था। वहां से उठ रही दुर्गंध के कारण ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, महिला की कई दिन पहले हत्या कर शव को रजवाहे में फेंका गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि महिला का शव कई दिनों पुराना लग रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला की उम्र और पहचान के बारे में जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026