शिकारपुर में महिला की हथौड़े से मारकर हत्या:पुलिस ने हिरासत में लिया,बेटियों ने कहा- पापा दूसरी शादी की बात करते थे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 05, 2025
बुलंदशहर के शिकारपुर थाना पहासू क्षेत्र के बरौला गांव में सोमवार को 55 वर्षीय यशपाली की हथौड़े से हत्या कर दी गई। यशपाली समय सिंह की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मधूप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक महिला की दोनों बेटियों - शिकारपुर बुढ़ाना निवासी पूनम और अनूपशहर शिरोडा निवासी सोनम से पुलिस ने पूछताछ की। पूनम ने बताया कि सुबह उनकी मां से बात हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता, जो एक पूर्व फौजी हैं, मां को आए दिन परेशान करते थे। वे अक्सर मारपीट करते थे और दूसरी शादी करने की बात भी कहते थे। जब मां का फोन नहीं उठा तो पूनम ने पड़ोसी को घर भेजा। पड़ोसी ने बताया कि उनकी मां का शव घर में चारपाई पर पड़ा हुआ है। यशपाली के दो पुत्र और दो पुत्रियां थीं। शाम करीब 5:30 बजे वह मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। करीब 11 वर्ष पहले दोनों पुत्रों धीरज और ललित की सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। पूनम का कहना है कि उनके पिता आए दिन उनकी मां को परेशान करते थे। दोनों पुत्रियों पूनम और सोनम की शादी हो चुकी है। इसको लेकर उन्होंने कई बार पुलिस को भी शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि इसी कारण पिता ने हथौड़े से मां की हत्या की है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की दोनों पुत्रियों ने अपने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मृतक के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अग्रिम कार्यवाही जारी है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026