सिकंदराबाद में शराब के ठेके पर ओवर रेट पर हंगामा:पुलिस ने मामला संभाला,ग्राहकों ने किया विरोध...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 05, 2025
सिकंदराबाद के सिरोधन कट के पास स्थित देसी शराब के ठेके पर ओवर रेट लेने को लेकर सोमवार की देर रात हंगामा हो गया। ग्राहकों ने अधिक कीमत वसूलने का विरोध किया। इस हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित सिरोधन रोड कट के पास देसी शराब के ठेके पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि मांगने पर ग्राहकों ने विरोध किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद बढ़ने पर मामला हंगामे में बदल गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब ठेके पर अनियमितता की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026