पिता ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या की:बुलंदशहर में मां घर से बाहर गई थी, पिता ने गला दबाकर मार डाला...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 16, 2026

पिता ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या की:बुलंदशहर में मां घर से बाहर गई थी, पिता ने गला दबाकर मार डाला

बुलंदशहर में पिता ने डेढ़ साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को पास ही बैठकर रोने लगा। घटना के समय बच्चे की मां बाहर गई थी। आरोप है कि घरेलू कलह के बीच पिता इमरान ने अपने बेटे अदनान की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय बच्चे की मां शमीम घर से बाहर गई हुई थी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना पहासू थाना क्षेत्र के पठान टोला नई बस्ती मोहल्ले की है। जानकारी के मुताबिक, इमरान मजदूरी करता है। उसकी पत्नी शमीम लोगों से मदद मांगकर बच्चों का पालन-पोषण करती है। दंपती के चार बच्चे बताए गए हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा अदनान था। गुरुवार शाम मां शमीम मदद मांगने के लिए बाहर गई हुई थी। घर पर इमरान और उसका मासूम बेटा मौजूद थे। इसी दौरान बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप है।

Published on October 16, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0