150 साल पुरानी कानूनी विरासत को लंदन में मिली पहचान:1870 में प्रिवी काउंसिल तक पहुंची खानज़ादी बेगम की कानूनी लड़ाई का उल्लेख...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 16, 2026
150 साल पुरानी कानूनी विरासत को लंदन में मिली पहचान:1870 में प्रिवी काउंसिल तक पहुंची खानज़ादी बेगम की कानूनी लड़ाई का उल्लेख
बुलंदशहर के खानपुर एस्टेट के एक परिवार की करीब डेढ़ सदी पुरानी ऐतिहासिक और कानूनी विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता और शोधकर्ता मुसा मुनीर खान का लेख लंदन की प्रतिष्ठित कानूनी संस्था ‘द ऑनरेबल सोसाइटी ऑफ द मिडिल टेम्पल’ की पत्रिका ‘द मिडिल टेम्पलर’ में प्रकाशित हुआ है। ‘फ्रॉम प्रिवी काउंसिल टू मिडिल टेम्पल: ए फॉरगॉटन इंडियन लीगल जर्नी’ शीर्षक वाले इस लेख में परिवार की दो पीढ़ियों से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रमों को सामने रखा गया है। लेख के अनुसार, परिवार की कानूनी विरासत का पहला महत्वपूर्ण अध्याय मुसम्मात खानज़ादी बेगम के संघर्ष से जुड़ा है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद उन्होंने औपनिवेशिक शासन के प्रशासनिक आदेशों के खिलाफ अपनी पुश्तैनी संपत्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए....TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 16, 2026
क्यूबा में भारत के राजदूत-बनने के बाद गांव पहुंचे हंसराज:छोटी बहन शर्मीला भी साथ रहीं, ताऊ राजपाल सिंह से मिले और ग्रामीणों ने जताया गर्व...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 16, 2026
शिक्षक के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:बुलंदशहर में कई जगह मिले चोट के निशान, मेहरबानपुरा का रहने वाला था युवक...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 16, 2026