राजू लोधी बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष:प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 14, 2026

राजू लोधी बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष:प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश हाईकमान ने जिले में पिछड़ा वर्ग संगठन को और अधिक मजबूत व धारदार बनाने के उद्देश्य से युवा नेता एवं औरंगाबाद के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजू लोधी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का बुलंदशहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राजू लोधी को संगठन की यह अहम जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजू लोधी स्थानीय राजनीति में एक सक्रिय और प्रभावी चेहरा माने जाते हैं। वे औरंगाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्ष 2023 के निकाय चुनाव में भी उन्होंने बेहद कड़ा मुकाबला लड़ा था, जिसमें वे महज 15 वोटों के मामूली अंतर से पिछड़ गए थे। इस कड़े मुकाबले के बावजूद क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पकड़ और जनाधार की सराहना की गई थी। राजू लोधी को बुलंदशहर के सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। जिले के लोध समाज के मतदाताओं में उनकी मजबूत पकड़ और गहरी पैठ है। राजनीतिक दृष्टिकोण से बुलंदशहर जिले की अनूपशहर, स्याना और डिबाई जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर लोध मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

Published on October 14, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0