बुलंदशहर गैंगरेप-हत्या में चश्मदीद बयान से पलटी:कोर्ट में आरोपियों को पहचानने से इनकार, दोस्त को फेंकने, चलती कार में दरिंदगी का आरोप लगाया था...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 14, 2026
बुलंदशहर गैंगरेप-हत्या में चश्मदीद बयान से पलटी:कोर्ट में आरोपियों को पहचानने से इनकार, दोस्त को फेंकने, चलती कार में दरिंदगी का आरोप लगाया था
बुलंदशहर के चर्चित चलती कार में गैंगरेप और युवती की हत्या के मामले में पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य पीड़िता और चश्मदीद गवाह अपने बयान से पलट गई है। अदालत में गवाही के दौरान पीड़िता ने आरोपियों को पहचानने से साफ इनकार कर दिया, जिससे पुलिस और अभियोजन पक्ष की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। यह पूरा घटनाक्रम गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर से शुरू हुआ था। प्रतापगढ़ की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपनी सहेली के साथ नौकरी के सिलसिले में अमित नाम के युवक के बुलावे पर कार में सवार हुई थी। आरोप है कि कार में अमित और उसके साथी संदीप ने दोनों युवतियों को जबरन बीयर पिलाई और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में चलती कार से पीड़िता की सहेली को धक्का देकर नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग किशोरी के साथ चलती कार में गैंगरेप किया। सात मई 2025 की सुबह जब आरोपी खुर्जा क्षेत्र में रुके तो किशोरी किसी तरह जान बचाकर भागी और खुर्जा नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपियों अमित और संदीप समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
Related Articles
बुलंदशहर में पूर्व विधायक के गुर्गों ने धमकाया:कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर लगाए बदसलूकी के आरोप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 14, 2026
बुलंदशहर यूरिया तस्करी केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इफको यूरिया कालाबाजारी मामले में चार आरोपियों पर रासुका निरस्त...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 14, 2026
राजू लोधी बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष:प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 14, 2026