बुलंदशहर खुर्जा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही, मकान पर गिरा बिजली का पोल, हादसे का खतरा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 14, 2026
बुलंदशहर खुर्जा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही, मकान पर गिरा बिजली का पोल, हादसे का खतरा
खुर्जा, बुलंदशहर | नगर क्षेत्र खुर्जा के मोहल्ला मदार दरवाजा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक बिजली का पोल टूटकर एक मकान पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई नीचे नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार पोल कई दिनों से जर्जर हालत में था, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। अब पोल मकान पर गिरने से पूरी गली में बिजली के तार लटक रहे हैं।
आने-जाने वाले राहगीरों और खासकर बच्चों को करंट लगने का डर बना हुआ है। लोगों ने बताया कि रात के समय खतरा और बढ़ जाता है।
मोहल्ले वासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके पर टीम भेजकर पोल को हटाया जाए और नया पोल लगाया जाए ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।
खुर्जा से
कुर्बान अंसारी
की रिपोट
Related Articles
बुलंदशहर में पूर्व विधायक के गुर्गों ने धमकाया:कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर लगाए बदसलूकी के आरोप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 14, 2026
बुलंदशहर यूरिया तस्करी केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इफको यूरिया कालाबाजारी मामले में चार आरोपियों पर रासुका निरस्त...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 14, 2026
राजू लोधी बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष:प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 14, 2026