बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव:बुलंदशहर में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल, उपद्रवियों की पहचान कर रही पुलिस...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 10, 2026
बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव:बुलंदशहर में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल, उपद्रवियों की पहचान कर रही पुलिस
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के नगला खेड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद उग्र हो गया। शाम करीब 7 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। इस हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पथराव की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलते दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक युवक हाथ में बंदूक लहराते हुए भागता नजर आ रहा है। इस दृश्य के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस भारी बल के साथ नगला खेड़ा गांव पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी देहात बोले- वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बच्चों के विवाद के बाद पथराव की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भी संज्ञान में लिया गया है। बंदूक लहराने वाले युवक और पथराव में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Articles
प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाया:साढ़ू के साथ मिलकर गला दबाया; अलीगढ़ में 2 महीने बाद मिली बॉडी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 10, 2026
बुलंदशहर में कांग्रेस-AAP नेताओं पर पुलिस का पहरा:CJP के प्रोटेस्ट में दिल्ली जाने की आशंका, कई नेता हाउस अरेस्ट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 10, 2026
5 साल जेल में रहने के बाद युवक बरी:बुलंदशहर में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपों से अदालत ने किया दोषमुक्त...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 10, 2026