प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाया:साढ़ू के साथ मिलकर गला दबाया; अलीगढ़ में 2 महीने बाद मिली बॉडी...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 10, 2026

प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाया:साढ़ू के साथ मिलकर गला दबाया; अलीगढ़ में 2 महीने बाद मिली बॉडी

बुलंदशहर में 3 महीने पहले लापता हुई महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव अलीगढ़ से बरामद किया गया। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस ने शुक्रवार शाम 7 बजे आरोपी प्रेमी के साढ़ू को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी की ही निशानदेही पर महिला का शव मिला। पुलिस बॉयफ्रेंड समेत 2 आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला खुर्जा देहात क्षेत्र का है।पहले पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के अनुसार, शहबाजपुर भाल निवासी राजकुमार ने 25 अगस्त को पत्नी पिंकी (30) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 29 सितंबर को पिंकी के भाई रामघाट इलाके के गांव रामपुर निवासी अशोक ने ससुराल वालों पर मारपीट कर बहन को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Published on October 10, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0