बुलंदशहर में बच्चों के विवाद में महिलाओं की मारपीट:सड़क पर बाल खींचकर भिड़ीं, एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 09, 2026

बुलंदशहर में बच्चों के विवाद में महिलाओं की मारपीट:सड़क पर बाल खींचकर भिड़ीं, एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा

बुलंदशहर में गुरुवार शाम बच्चों के खेल को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद उनके परिजन आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दो पक्षों की महिलाएं सड़क पर भिड़ गईं और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगीं। घटना का वीडियो सामने आया है। मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के आबदानगर का है। बच्चों के विवाद के बाद भिड़ीं महिलाएं घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गली में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। बच्चों के झगड़े में परिवार के बड़े भी शामिल हो गए। महिलाओं के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचकर मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक महिला को जमीन पर गिराकर पीटने का दृश्य भी नजर आ रहा है। हंगामे के बीच एक युवक भी मारपीट में शामिल होता दिखाई देता है। काफी देर तक सड़क पर विवाद चलता रहा।

Published on October 09, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0