47 साल बाद सरकारी गेहूं गबन केस में फैसला:बुलंदशहर में बुजुर्ग चौकीदार बरी, 140 बोरी गेहूं गायब होने का था आरोप...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 09, 2026

47 साल बाद सरकारी गेहूं गबन केस में फैसला:बुलंदशहर में बुजुर्ग चौकीदार बरी, 140 बोरी गेहूं गायब होने का था आरोप

भारतीय न्याय प्रणाली की धीमी रफ्तार का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुलंदशहर के पहासू थाने में वर्ष 1979 में दर्ज हुए 140 बोरी सरकारी गेहूं गबन के बहुचर्चित मुकदमे में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कक्ष संख्या-द्वितीय) की पीठासीन अधिकारी कोमल शुक्ला ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी चौकीदार नरेशचन्द्र शर्मा को सभी आरोपों से बाइज्जत दोषमुक्त कर दिया। मामले के मुख्य आरोपी केंद्र प्रभारी राजवीर की दौरान-ए-मुकदमा मौत हो चुकी है। 13 जुलाई 1979 को पहासू गेहूं खरीद केंद्र से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम के लिए ट्रक संख्या यूएसएल 6735 से 140 बोरी गेहूं भेजा गया था। आरोप था कि तत्कालीन करीब 19,000 रुपये कीमत का यह गेहूं एफसीआई गोदाम पहुंचा ही नहीं और रास्ते में ही गबन कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए गए।

Published on October 09, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0