फर्जी मतदाता सूची को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया:बुलंदशहर में कलेक्ट्रेट पर डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 01, 2026
फर्जी मतदाता सूची को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया:बुलंदशहर में कलेक्ट्रेट पर डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित फर्जीवाड़े के विरोध में बुधवार शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सपा प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली), मुख्य निर्वाचन आयुक्त (उत्तर प्रदेश, लखनऊ) तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/आयुक्त (मेरठ मंडल) को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बुलंदशहर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31 का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। गैर-कानूनी तरीके से स्नातक और गैर-स्नातक लोगों के नाम पर छल-कपट और धोखाधड़ी कर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों की साठगांठ से स्नातक पास लोगों के दस्तावेजों का उनकी बिना सहमति और जानकारी के गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक गंभीर आपराधिक कृत्य और गैर-लोकतांत्रिक षड्यंत्र है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ तत्काल आपराधिक मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Related Articles
NCR के 8 जिलों में बिना PUCC नहीं मिलेगा ईंधन:1 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल और सीएनजी पर रोक, प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन का फैसला...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 01, 2026
राजकुमार भाटी बोले- सपा जीतेगी 300 से अधिक सीटें:बुलंदशहर में भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 01, 2026
नोएडा में भर्ती मारपीट में घायल युवक की मौत:पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 01, 2026