नोएडा में भर्ती मारपीट में घायल युवक की मौत:पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 01, 2026
नोएडा में भर्ती मारपीट में घायल युवक की मौत:पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले हुई मारपीट में घायल 27 साल के सोनू की बुधवार शाम 6 बजे को मौत हो गई। सोनू का नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस की निगरानी में गमगीन माहौल में सोनू का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक, चार दिन पहले मारपीट में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें तुरंत नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने चार दिन तक उनका इलाज किया, लेकिन बुधवार को उनकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी दीपक गिरफ्तार युवक की मौत की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की देखरेख में सोनू का शव उनके पैतृक गांव बाद लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम छा गया।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026