बुलंदशहर में कार के बोनट पर युवक को घसीटा:गंभीर हालत में मेरठ रेफर, पारिवारिक विवाद के बाद रिश्तेदार को कार से कुचलने का आरोप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 18, 2026
बुलंदशहर में कार के बोनट पर युवक को घसीटा:गंभीर हालत में मेरठ रेफर, पारिवारिक विवाद के बाद रिश्तेदार को कार से कुचलने का आरोप
बुलंदशहर में नगर कोतवाली क्षेत्र के लल्लाबाबू चौराहे पर गुरुवार शाम करीब 3 बजे पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक को कार से कुचलने और बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कार के बोनट पर घसीटता दिखाई दे रहा है। घायल की पहचान 36 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जीजा और साले के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद साले अपनी बहन और उसके बेटे को कार में बैठाकर ले जा रहे थे। इसी दौरान जीजा के रिश्तेदार अमित ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि कार सवार साले ने वाहन रोकने के बजाय अमित को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमित कार के बोनट पर गिर पड़ा, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। लल्लाबाबू चौराहे के पास अमित कार के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
Related Articles
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में हुआ विकास:राज्यसभा सांसद अरुण सिंह बोले- जनता को डबल इंजन सरकार पर भरोसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 18, 2026
बुलंदशहर में किसान की हत्या के बाद पैर काटा:फर्श धोकर सबूत मिटाने की कोशिश, परिवार पर शक...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 18, 2026
बुलंदशहर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 18, 2026