पीएम मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में हुआ विकास:राज्यसभा सांसद अरुण सिंह बोले- जनता को डबल इंजन सरकार पर भरोसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 18, 2026
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में हुआ विकास:राज्यसभा सांसद अरुण सिंह बोले- जनता को डबल इंजन सरकार पर भरोसा
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह गुरुवार शाम 5:30 बजे बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया। मीडिया से बात करते हुए अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का 25 साल का प्रशासन और राजनीति का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश को उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर भी बात की। अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास की राजनीति के साथ है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने यूपी में काफी काम किए हैं। विपक्ष की गतिविधियों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अगले चुनाव में पहले से भी ज्यादा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026