बुलंदशहर में भाजपा नेता पर लगा गुंडा एक्ट:पुलिस कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, औरंगाबाद पुलिस पर उठे सवाल...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 13, 2026

बुलंदशहर में भाजपा नेता पर लगा गुंडा एक्ट:पुलिस कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, औरंगाबाद पुलिस पर उठे सवाल...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में भाजपा नेता पर लगा गुंडा एक्ट:पुलिस कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, औरंगाबाद पुलिस पर उठे सवाल

बुलंदशहर जिले में औरंगाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राजू लोधी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। राजू लोधी और उनके भाई पर अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई के बाद भाजपा संगठन और स्थानीय पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। इससे जिला भाजपा में खलबली मच गई है। पूर्व चेयरमैन राजू लोधी और शासन द्वारा नामित सभासद ने इस कार्रवाई को एक प्रायोजित और राजनीतिक साजिश बताया है। राजू लोधी बुलंदशहर के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह के करीबी माने जाते हैं। इसी वजह से मामला बढ़ने पर भाजपा संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। औरंगाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस विवाद के राजनीतिक रूप लेने के बाद कई पुलिसकर्मियों पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया। भाजपा जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा राजू लोधी के घर पहुंचे और उनके परिवार से मिले। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। दुल्हेरा ने साफ किया कि पुलिस प्रशासन की यह कार्रवाई गलत और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी राजू लोधी और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, सत्ताधारी दल के नेताओं के विरोध और दबाव के बीच जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर ही आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सत्ताधारी दल के नेता पर गुंडा एक्ट लगने के बाद अब जिले में प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Published on September 13, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0