खुर्जा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला:बुलंदशहर में दबंगों ने दोस्त को भी पीटा, वारदात CCTV में कैद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 14, 2026
खुर्जा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला:बुलंदशहर में दबंगों ने दोस्त को भी पीटा, वारदात CCTV में कैद
बुलंदशहर के खुर्जा नगर में दबंगों ने एक युवक और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। यह घटना कालिंद्री कुंज के मुख्य गेट पर हुई। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। युवक के सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार निवासी ध्रुव गौतम (स्वर्गीय सुरेंद्र गौतम के बेटे) शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अपने दोस्त ऋषभ प्रताप सिंह के साथ कालिंद्री कुंज गेट के पास खड़े थे। तभी नई मंडी निवासी नितिन, सूरज, नरेश, मनोज मार्शल, हरी, यश और तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। दबंगों ने गाली-गलौज की और सीधे लोहे की रॉड से ध्रुव पर हमला कर दिया। आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जब दोस्त ऋषभ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी, तो आरोपी दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित ध्रुव ने खुर्जा नगर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। खुर्जा के क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोभित कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
CJI पॉटरी के डीजल टैंक में लगी भीषण आग , दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू ।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026
बुलंदशहर : भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने UGC के खिलाफ की बैठक...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026
नरौरा में झूलते बिजली के तार से बिस्कुट भरे कंटेनर में लगी आग, करंट से सहचालक गंभीर रूप से झुलसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026